January 29, 2024


खुरसुला स्कूल के विद्यार्थियों को दिखाया गया पी एम मोदी के परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण


बिलाईगढ़  :  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुला के विद्यार्थियों को पी एम मोदी के कार्यक्रम ' परीक्षा पे चर्चा ' कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों के अंदर डर और तनाव दोनों होता है। ऐसे में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों के भीतर से इस डर और तनाव को समाप्त करने के लिए हर साल  ' परीक्षा पे चर्चा 'कार्यक्रम करते हैं। इस साल भी कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों को शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। 29 जनवरी को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बातचीत किए। बातचीत के दौरान परीक्षा के तनाव को कम कराने और परीक्षा की तैयारी पर चर्चा किए। परीक्षा पे चर्चा 2024 के लिए रिकार्ड एक करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन किए थे। प्रधानमंत्री के स्कूली छात्रों शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत कार्यक्रम का यह सातवां संस्करण था। सुबह 11बजे से भारत मंडपम, प्रगति मैदान से सीधा संवाद का प्रसारण देखा गया।

प्रधानमंत्री देश और विदेश के विद्यार्थियों , शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत किए। पी एम मोदी से छात्र, अभिभावक और शिक्षक कार्यक्रम का हिस्सा बने। यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें देश और विदेश दोनों के ही छात्र, शिक्षक और अभिभावक प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षाओं और स्कूली जीवन से संबंधित चिंताओं पर चर्चा की गई। परीक्षा पे चर्चा युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल तैयार करने की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बड़ी पहल है। इस कार्यक्रम को देखकर विद्यार्थी निश्चित ही परीक्षा की तैयारी को लेकर बेहतर पढ़ाई कर सकेंगे। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य रामसहाय डडसेना, भारत राम बंजारे, हरेंद्र कुमार शांडिल्य, देवेंद्र कुमार राकेश, श्यामलाल नवरत्न, सालिकराम साहू, मदनलाल तोमर, लीलेश कुमार राजेश, हर्षवर्धन रत्नेश,महेंद्र कुमार चतुर्वेदी, सुनीता चतुर्वेदी, उमाशंकर साहू, सुरेश कुमार रात्रे, निर्मल कुमार खुटे , शिवकुमारी महिलांगे, दिनेश कुमार साहू, सोहनलाल डडसेना,कुसुमलता ठाकुर उपस्थित रहे।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch