राजनांदगांव: नगर पालिक निगम राजनांदगांव के कांग्रेस पार्षद दल प्रवक्ता एवं राजीव नगर के पार्षद ऋषि शास्त्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव पूर्व भाजपा द्वारा मोदी की गरंटी शीर्षक घोषणा पत्र जारी किया था जिसमे चुनाव जीतने उपरांत मातृशक्तियों को प्रति माह महतारी वंदन योजना के जरिये 1000 रुपये मात्र देने का वादा किया था जबकि चुनाव के दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रो में अज्ञात लोगों के द्वारा महिलाओं को फार्म भी बाटा गया था।प्रदेश में भाजपा की सरकार को सत्ता में आये लगभग 2 माह पूरे हो चुका है परंतु अब तक मोदी की गरंटी नामक घोषणा पत्र के सभी वादे अधूरे है भाजपा ने मोदी की गरंटी के एक भी वादे पूरा नही किया है।
लोकसभा चुनाव ठीक पहले कैबिनेट की बैठक में महतारी वंदन योजना लागू करने के निर्देश दिए गए जिसमे 5 फरवरी से फार्म भराये जाने एवं 1मार्च को योजना लागू करने के सबंध में गाइडलाइन जारी हुई है जिसमे मापदंड और दस्तावेजों का बोझ महिलाओं पर डाल दिया गया है इससे प्रदेश की लाखो महिलाएंओ को योजना का लाभ नही मिल पायेगा फलतः योजना से वंचित महतारी का वंदन कैसे संभव हो सकेगा?
साफ तौर से यह भी कहा जा सकता है कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है,मोदी की गरंटी मात्र घोषणा पत्र जारी कर चुनाव में लाभ लेने का एजेंडा तो नही क्योंकि इसका वास्तविकता से दूर-दूर तक कोई संबंध नजर नही आ रहा?
भाजपा ने इस योजना के जरिये महतारी के वंदन में भी पात्रता का जाल बुनने का प्रयास किया है जबकि प्रदेश की सारी मातृशक्ति वंदन के पात्र है,प्रदेश की प्रत्येक नारीशक्ति को उक्त योजना का लाभ मिलना चाहिए और चुनावी घोषणा अनुरूप सभी के खाते में प्रति माह राशि डालने का प्रावधान लाना होगा स्पष्टतौर से प्रदेश की प्रत्येक महिला जिन्होंने अपना मताधिकार का प्रयोग किया है उन सबको इस योजना का लाभ देना होगा।