January 22, 2024


विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

आरंग :  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग में चल रही है अनिमित्ता और समस्याओं को लेकर लोगों ने शिकायत की थी जिसके मद्देनजर आज गुरु खुशवंत साहेब ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा व नगर पालिका सीएमओ होरी सिंह ठाकुर मौजूद थे।

ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी के.एस.राय ने गुरु खुशवंत साहेब को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी वार्डों का निरीक्षण कराया और जानकारियां दी। विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी को कड़े निर्देश दिए और कहा कि इलाज कराने आए  किसी भी मरीज को किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब मरीज से भी मुलाकात की और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch