February 05, 2024


महतारी वंदन योजना के नाम पर छला मोदी की गारंटी नही मोदी का धोखा है घोषणापत्र : अभिमन्यु मिश्रा

चुनाव पूर्व सभी विवाहित महिलाओं को किया वादा अब पात्र अपात्र का खेल


राजनांदगांव  :   प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु मिश्रा ने जारी बयान में कहा है कि यह हम शुरुवात से कह रहे हैं कि महतारी वंदन योजना के नाम पर भाजपा केवल छलने का कार्य कर रही है और यह अब उनके पत्र अपात्र के खेल से साबित हो चुका है, चुनाव के पूर्व सभी विवाहित महिलाओं से फ़र्ज़ी फार्म भरवा कर हर महीने एक हज़ार देने का वादा किया प्रदेश में ऐसी कुल एक करोड़ तीन लाख महिलाएं हैं जिनमे राजनांदगांव जिले की लगभग सात लाख महिलाएं भी शामिल हैं जिन्हें इस योजना से लाभ मिलना चाहिए था लेकिन अब जब इतने समय बाद योजना आयी उसमे पत्र अपात्र का खेल कर महिलाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है 21 साल की उम्र की सीमा का भी कोई ज़िक्र पुर्व में नही किया गया था और भी जो इनके नियम हैं उसके अनुसार देखा जाए तो लगभग 50 लाख महिलाएं इस योजना से अपात्र हो जाएंगी ऐसा छल बेहद निंदनीय है ऐसे ही किसानों को 3100 का वादा कर के नहीं दिया जा रहा है भाजपा का घोषणापत्र मोदी की गारंटी नही मोदी का धोखा है ।उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के हर एक अन्याय के खिलाफ कांग्रेस पार्टी डट कर खड़ी है और चाहे किसी भी वर्ग के साथ अन्याय हो चाहे वो महिलाएं हो या मज़दूर हो या किसान हर एक वर्ग के साथ खड़ी है और महिलाओं के हक़ के लिए भी सड़क की लड़ाई लड़ने को तैयार है ।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch