August 04, 2026


सावन के प्रथम सोमवार पर पंचमुखी महादेव मंदिर में संगीतमय श्रीरामचरितमानस गान का आयोजन

आरंग। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर आरंग स्थित पीपलेश्वर पंचमुखी महादेव मंदिर में संगीतमय श्रीरामचरितमानस गान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आध्यात्मिक धार्मिक मानस संगठन द्वारा मंदिर पुजारी शत्रुघ्न लोधी के मार्गदर्शन एवं संयोजन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मां गौरी महिला मानस मंडली, अटल बिहार कॉलोनी एवं सरल संगीत मानस मंडली, आरंग ने मधुर भजनों और मानस गायन से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर रामकथा एवं भजनों का श्रवण किया।

व्याख्याकार युवराज साहू एवं सीताराम यादव ने श्रीरामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए राम नाम की महिमा, भगवान शिव एवं माता पार्वती विवाह प्रसंग सहित अन्य धार्मिक कथाओं का विस्तृत विवेचन किया। इस दौरान शंकर भजन, राम भजन, लोकगीत एवं जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।

कार्यक्रम के समापन पर मानस संगठन के अध्यक्ष मानस लोधी सहित हीरालाल साहू, अशोक साहू, अवध विश्वकर्मा, कीमत साहू, शत्रुघ्न लोधी, देवशरण साहू एवं परमानंद जलक्षत्री तथा अन्य श्रद्धालुओं ने मानस मंडलियों के कलाकारों का श्रीफल, सदाबहार पौधा एवं सम्मान राशि भेंट कर सम्मान किया। आयोजन में श्रद्धालुओं ने धर्म, भक्ति और सांस्कृतिक परंपरा के संरक्षण का संकल्प भी लिया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch