August 03, 2026


सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे ने बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर में किया दुग्धाभिषेक

आरंग। सावन माह के प्रथम सोमवार पर आरंग नगर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन, जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र एवं पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।

नगर के ऐतिहासिक बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे ने परिवार सहित भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मंदिर परिसर दिनभर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया। पूरे नगर में सावन के प्रथम सोमवार को लेकर भक्तिमय माहौल देखने को मिला।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch