June 05, 2026


नगर निगम के बेड़े में शामिल हुई नई जेसीबी

राजनांदगांव: शहर में साफ-सफाई और विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर निगम ने अपने वाहन बेड़े में नई जेसीबी मशीन शामिल की है। 15वें वित्त आयोग की योजना के तहत खरीदी गई इस मशीन का उपयोग वार्डों में साफ-सफाई, मलबा हटाने, पाइप लाइन बिछाने और नाला सफाई जैसे कार्यों में किया जाएगा।

नई जेसीबी मशीन का पूजन कर महापौर मधुसूदन यादव ने चालक को चाबी सौंपी। महापौर ने कहा कि निगम के पास पहले से उपलब्ध चार जेसीबी मशीनें 10 से 12 वर्ष पुरानी हो चुकी हैं। अधिक उपयोग और पुरानी होने के कारण इनमें बार-बार तकनीकी खराबी आती है, जिससे सफाई, मलबा उठाने और पाइप लाइन से जुड़े कार्य प्रभावित होते हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए शासन को नई मशीन खरीदी जाने का प्रस्ताव भेजा गया था। स्वीकृति मिलने के बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर नई जेसीबी खरीदी गई। उन्होंने कहा कि नई मशीन के शामिल होने से शहर में नाला सफाई, कचरा एवं मलबा उठाने तथा पाइप लाइन से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सकेगा। साथ ही नागरिक सुविधाओं में भी सुधार होगा।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा, जल विभाग के प्रभारी सदस्य सुनील साहू, लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा, कनिष्ठ सभापति संदीप बघेल, पार्षद मनोहर यादव एवं सतीश साहू, पूर्व पार्षद शरद सिन्हा तथा मोटर प्रभारी सुरेंद्र साव मौजूद रहे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch