October 05, 2025


सोना-चांदी ही नहीं, धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना भी मानते हैं शुभ

धनतेरस का पर्व बहुत शुभ माना जाता है। इस साल यह 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। यह दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन लोग भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा करते हैं। वहीं, इस दिन सोना और चांदी खरीदने की भी परंपरा हैं, क्योंकि यह धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, लेकिन अगर आप सोने-चांदी नहीं खरीद सकते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं

क्योंकि शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी बताया गया है, जो आपके बजट में आसानी से आ सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

इन चीजों को खरीदना है शुभ

नए बर्तन - इस दिन बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। पीतल और तांबा धातु के बर्तन खरीदना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इनका संबंध आरोग्य और पवित्रता से है। इसे खरीदने से जीवन में धन और सौभाग्य का आगमन होता है।

झाड़ू - धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की भी परंपरा है, क्योंकि यह माता लक्ष्मी का प्रतीक है। ऐसा मामना जाता है कि झाड़ू खरीदने घर से दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। ऐसा कहते हैं कि इस दिन खरीदी गई झाड़ू का उपयोग तुरंत नहीं करना चाहिए, और उसे हमेशा छिपाकर साफ स्थान पर रखना चाहिए।

धनिया - धनिया को समृद्धि और धन की वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। पूजा के दौरान कुछ साबुत धनिया के बीज माता लक्ष्मी को अर्पित किए जाते हैं, और उन्हें तिजोरी में रखा जाता है।

नमक - नमक को पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस पर नमक खरीदकर घर लाने से सभी तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है।

गोमती चक्र - यह एक समुद्री शंख जैसा होता है, जो देवी लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। इन्हें खरीदकर पूजा में रखने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। इसके साथ ही घर में स्थिर लक्ष्मी का वास होता है। अगर गोमती चक्र पीला हो तो और भी बेहतर है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch