January 30, 2024


पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कवर्धा में पांच लोगों की हिंदू धर्म में कराई वापसी

 कवर्धा  : रायपुर में एक हजार लोगों का हिंदू धर्म में वापसी कराने के बाद अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कवर्धा में आयोजित कथा के दौरान तीन महिला सहित दो लड़कियों को पीला गमछा पहनाकर हिंदू धर्म में शामिल कराया. ये सभी पारिवारिक कलेश और आर्थिक तंगी के चलते मुस्लिम और इसाई धर्म को अपनाया था.

बता दें कि हाल ही में भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में प्रदेश के अलग अलग-अलग जगह से पहुंचे धर्मांतरित लोगों ने रायपुर में बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में हिंदू धर्म में वापसी की थी. इसमें उत्तरप्रदेश के मुस्लिम युवक मोहम्मद अकबर और शेख शमील ने भी हिंदू धर्म में प्रवेश किया था.

रायपुर में एक हजार लोगों ने की थी घर वापसी

हिंदू धर्म में प्रवेश करने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने शेख शमील को बबलू और मोहम्मद अकबर को सत्यम नाम दिया था. इन दोनों के अलावा रायपुर से 1000 लोगों ने घर वापसी की थी. हिंदू धर्म में आस्था देखते हुए सभी ने सनातन को अपनाया, जिन्हें भगवा गमछा पहनाकर हिंदू धर्म में प्रवेश कराया गया था. इसके बाद प्रबल प्रताप जूदेव ने सबके पैर भी धोए थे.


Advertisement

Tranding News

Get In Touch