February 01, 2024


मुस्लिम समाज के लोग मिले विधायक अटामी से, समाज के लिए सर्व सुविधा युक्त भवन की रखी मांग



किरंदुल  : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष शेख नजमुल के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोग बुधवार को विधायक चैतराम अटामी से मिले। समाज के लोगों ने विधायक से मिलकर हर्ष व्यक्त की एवं उन्हें जीत की बधाई दी। विद्यानगर शेख नजमुल हक के निवास में मुलाकात के दौरान मुस्लिम समाज ने विधायक को आवेदन देते हुए समाज के लिए एक सर्व सुविधा युक्त भवन के मांग की। उन्होंने कहा कि बड़ा कार्यक्रम के दौरान अतिथि एवं धर्मगुरु के ठहरने के लिए समाज के पास पर्याप्त भवन न होने के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है इसलिए उन्हें सर्व सुविधा युक्त भवन की आवश्यकता है।इस दौरान इस्लाम समाज के इमाम साहब इकबाल अहमद  मोहम्मद फिरोज मिर्जा फारूक फिरोज खान अनवर हुसैन रुस्तम अफजल मोहम्मद हारुन कमल अहमद शेख मुर्शिद शेख हसीना परवीन शहनाज तलत परवीन सहित अंजुमन इस्लाम कमेटी के अनेक लोग मौजूद थे।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch