January 29, 2024


छ ग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रहलाद बने जिलाध्यक्ष, रामकुमार जिला महासचिव


बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला इकाई सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं ब्लॉक इकाई बिलाईगढ़,ब्लॉक इकाई सारंगढ़, ब्लॉक इकाई बरमकेला की संयुक्त बैठक पवन पुत्र हनुमान की नगरी में पदार्पण स्थल पर संपन्न हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के निर्देशानुसार वार्षिक का लेखा-जोखा जिला अध्यक्ष रुपेश श्रीवास के द्वारा प्रस्तुत किया गया।उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा आम सहमति से ब्लॉक पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी का मनोनयन किया गया जिसमें संरक्षक कार्तिकेश्वर जायसवाल, अध्यक्ष महेंद्र जायसवाल,कार्यकारी अध्यक्ष देवनारायण यादव,उपाध्यक्ष गोविंद साहू,सचिव भीखराम खूंटे,कोषाध्यक्ष खोजन चंद्रा,अनुशासन समिति अध्यक्ष सुरेश श्रीवास, आत्माराम पटेल, खगेंद्र महंत,नीरज मानिकपुरी,गणेश जायसवाल,श्रवण जायसवाल,हुलेश साहू,गेंद कुमार पटेल,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेमलता साहू तथा

जिला संरक्षक किशन श्रीवास,जिला अध्यक्ष प्रहलाद साहू, कार्यकारी जिला अध्यक्ष ताराचंद पटेल,जिला उपाध्यक्ष योगेश देवांगन, जिला महासचिव रामकुमार चंद्रा, जिला कोषाध्यक्ष सेत कुमार नायक,अनुशासन समिति गणेश पटेल,महेंद्र कश्यप,जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मिथिला श्रीवास को बनाया गया है।सारंगढ़ एवम बरमकेला ब्लॉक इकाई का गठन बाद में किया जायेगा।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch