आरंग : दो दिवसीय आरंग महोत्सव की समापन पर पहुंचे केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्थानीय विधायक गुरु खुसवंत की मांग पर आरंग मे खुदाई मे मिल रही प्राचीन मूर्तियां आरंग मे ही रखी जाएगी, इसके लिए संग्राहालय भवन बनाने के लिए 25 लाख रूपये की घोषणा भी किये। राजा मोरध्वज महोत्सव आरंग का आयोजन प्रतिवर्ष किया जायेगा जिसके लिए पांच लाख प्रतिवर्ष सरकार देगी।
समारोह मे एक से बढ़कर एक प्रस्तुति क्षेत्रीय कलाकारों ने प्रस्तुति दिया। रात्रि मे पद्मश्री अनुज शर्मा नाईट धरसिवा विधायक की प्रस्तुति से झूम उठा पूरा आरंग शहर। महोत्सव के अंतिम दिवस में विभिन्न क्षेत्रो मे सेवा व उपलब्धि हासिल करने वालों के साथ साथ आरंग के समस्त पत्रकारों को राजा मोरध्वज अलंकरण प्रदान कर सम्मान भी किया गया।
विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग की जनता,सर्व समाज को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया और सफल कार्यक्रम की सभी को बधाई दी।