May 11, 2022


पुतिन पर दबाव बनाने यूरोपीय संघ ने उनकी गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा को प्रतिबंधों वाली सूची में डाला

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से वैश्विक समुदाय चिंतित

कीव। 70 दिनों से अधिक समय से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध (Russia ukraine war) से वैश्विक समुदाय चिंतित है। हर कोई चाहता है यह युद्ध खत्म हो पर इसका कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है। अब यूरोपीय संघ ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन पर दबाव बनाने के लिए उनकी गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा का नाम प्रतिबंधों वाली सूची में डाल दिया है। सूत्रों की बात पर यकीन करें तो समाचार लिखे जाने तक इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं हुए थे किन्तु ऐसा माना जा रहा है जल्द ही इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए जाएंगे। 

जानें कौन है अलीना काबेवा

पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा का जन्म 1983 में हुआ था। करीब 10 साल पहले पुतिन और अलीना की मुलाकात तब हुई थी, जब जिमनास्ट स्पर्धा में पदक विजेता बनी थी। पुतिन और अलीना के संबंधों की खबरें तभी से सुर्खियों में चली आ रही है। तलाकशुदा पुतिन ने कभी भी अलीना के साथ संबंधों से इनकार नहीं किया है। 

एलन मस्क ने भी पुतिन पर साधा निशाना

वैश्विक उद्योगपति एलन मस्क ने ट्वीट करके रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन पर निशाना साधा है। उनके ट्वीट ने सनसनी पैदा कर दी है। मस्क ने एक ट्वीट में अपनी रहस्यमयी परिस्थिति में मौत की बात की है। मस्क ने कहा है कि वह रहस्यमय परिस्थितियों में मर सकते हैं। अपने ट्वीट में एलन मस्क ने रूस और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भी निशाना साधा है। एलन मस्क ने कहा है कि रूसी राजनेता ने उन्हें यूक्रेन को उपकरण की आपूर्ति करने पर धमकी दी थी। गौरतलब है कि एलन मस्क जो उपकरण सप्लाई कर रहे है उसका इस्तेमाल यूक्रेन रूसी सेना से लडऩे के लिए कर रहा है। 


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch