July 27, 2026


जिला स्तरीय शालेय प्रतियोगिताओं के लिए गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों का चयन

आरंग। गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, आरंग के विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है।

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में शतरंज, क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, ताइक्वांडो एवं फुटबॉल की विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।

शतरंज अंडर-17 में सुयश देवांगन एवं यशस्वी सिंह का चयन हुआ।

क्रिकेट में अंडर-14 वर्ग से समर प्रताप यदु, निखिल पटेल एवं आउ चंद्राकर, अंडर-17 से मान साहू, आदित्य चंद्राकर, हर्षित साहू एवं लक्ष्य चेलक तथा अंडर-19 वर्ग से पृथ्वीराज साहू एवं नीतिज्ञ शर्मा का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

खो-खो अंडर-14 में हर्षिता धुरंधर तथा कबड्डी अंडर-14 में विवेक साहू एवं डेविड प्रजापति ने चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

फुटबॉल में अंडर-14 वर्ग से पेमेश निषाद, कनिष्क बिसेन, डेविड प्रजापति, आदित्य राजपूत, बृजेश साहू, हर्षित साहू, वरुण साहू एवं श्रीवांश वर्मा, अंडर-17 वर्ग से रुद्रांश दास, शुभ गुप्ता, लक्ष्य प्रताप साहू एवं यादित्य कुमार साहू तथा अंडर-19 वर्ग से चिराग सोनवानी एवं कार्तिक यादव का चयन हुआ।

वहीं ताइक्वांडो अंडर-19 वर्ग में भावेश साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान बनाया।

विद्यालय के प्राचार्य, एकेडमिक प्रभारी एवं समस्त विद्यालय परिवार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने इन प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करने की भी घोषणा की है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch