June 05, 2026


व्यापारियों को बांटी गई सात लाख की चिल्लर

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कामर्स द्वारा गुरुवार को रामाधीन मार्ग स्थित तेरापंथ भवन में व्यापारियों को चिल्लर वितरित की गई। कार्यक्रम में प्रत्येक व्यापारी को 2000 रुपये की चिल्लर दी गई, जिसका लाभ करीब 350 व्यापारियों को मिला। कुल सात लाख रुपये के चिल्लर वितरित किए गए।

इससे पूर्व भी चैंबर आफ कामर्स द्वारा पिछले छह माह में तीन बार व्यापारियों को चिल्लर उपलब्ध कराई जा चुकी है। बाजार में चिल्लर की कमी से उत्पन्न समस्याओं को देखते हुए जिला अध्यक्ष कमलेश बैद ने कलेक्टर जितेन्द्र यादव से इस विषय में अवगत कराया था। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर चिल्लर की व्यवस्था कराई गई। चैंबर की ओर जिला अध्यक्ष कमलेश बैद ने इस सहयोग के लिए कलेक्टर का आभार व्यक्त किया है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग मिलने की अपेक्षा जताई है। साथ ही तेरापंथ जैन समाज का भी आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने चिल्लर वितरण कार्यक्रम के लिए तेरापंथ भवन बिना शुल्क उपलब्ध कराया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch