February 02, 2024


नेहरू युवा केंद्र संगठन दंतेवाड़ा की सदस्य बनाई गई शेख हसीना


किरन्दुल : केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा सामाजिक सेवा, युवा कार्य,शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर दंतेवाड़ा जिला सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में आज भाजपा अल्पसंख्यक  मोर्चा की किरन्दुल अध्यक्ष शेख हसीना परवीन को नामित किया गया है।

दंतेवाड़ा जिले में युवा विकास से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों पर मार्गदर्शन,सलाह और नए दृष्टिकोण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।सदस्य के रूप में नामित करने हेतु भारत सरकार तथा केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को शेख हसीना ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch