आरंग : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है। जिसमे रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष का दायित्व श्याम नारंग को सौपा है। आपको बता दे की बीजेपी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष टंकराम वर्मा छग के केबिनेट मंत्री बन गए है जिसके चलते नये अध्यक्ष के रूप में श्याम नारंग की ताजपोशी की गई है। वर्तमान में वे बीजेपी रायपुर ग्रामीण के महामंत्री थे।