February 07, 2024


मेटलमाइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा सदस्यों को वार्षिक उपहार के रूप में रजत के सिक्के वितरित किये गए


किरंदुल. : मेटलमाइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा अपने समस्त सम्माननीय सदस्यगणों को नववर्ष का वार्षिक उपहार के रूप में 12 ग्राम चांदी के सिक्के वितरित किये गए।  अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए के सिंह के नेतृत्व में स्थानीय बीआईओपी विद्यालय के सभागार में  यूनियन के सदस्यगणों को रजत सिक्के प्रदाय किये गए। विदित हो कि एमएमडब्ल्यू यूनियन सदैव ही एनएमडीसी, समस्त कर्मचारियों तथा नगर हित में मुखर होकर कार्य करने वाली श्रम संघ है। 

समस्त कर्मचारियों के हितों के लिए 1 जनवरी 2022 से लंबित पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ शीघ्र ही मिल सके, इसके लिए इंटक यूनियन कृत संकल्पित है तथा शीघ्र ही सभी को लाभ मिल सके यह प्रयास निरन्तर जारी है।  वार्षिक उपहार वितरण के कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी, कार्यालय सचिव राजेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष ओम कुमार साहू, नथेला राम नेताम, राजेन्द्र नागेश, जी मरियम्मा, किशन चन्द्र, मोती लाल साहू, सविता कर्मा, गीता पाण्डे, चंद्रप्रकाश कौशिक, बी शोभा, महेंद्र श्रीवास, कमल शर्मा, दिनेश राम, दिलीप राणा, मनीष गुप्ता, जितेन्द्र, राहुल भारतीय, वंदना तिवारी सहित समस्त सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch