रायपुर : समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय अनमोल अपार्टमेंट शंकर नगर में मनाई गई। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर तिलक लगाकर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया इस दौरान सपा प्रदेश नवीन गुप्ता ने कहा कि देश में एक बार फिर से एक और गांधी की आवश्यकता है जो लोग धर्म के नाम पर देश को बांटना चाहते हैं ऐसे लोग और पार्टी धर्म को निरपेक्ष देश के लिए खतरा उत्पन्न कर देश को हिन्दू मुस्लिम के नाम पर बांटना चाहते हैं ऐसे लोग देश को रूस के समान टुकड़ा टुकड़ा कर अपने धर्म निरपेक्ष देश को लगातार अधात पहुंचाने में लगे हैं। ऐसे लोगों को उनके खतरनाक इरादे से नेस्तनाबूद करने की आवश्यकता है। यही कारण है कि भारत माता आज धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के लिए फिर से एक गांधी की आवश्यकता महसूस कर रही है।
सपा नेता नवीन गुप्ता ने कार्यालय में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को हम तभी सच्चे मायने में सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। जब देश को बांटने और तोड़ने वाले को गांधी जी के सपनों का भारत के निर्माण की दिशा में कार्य देश को एकता अखंडता का अक्षुण्ण बनाये रख सके। सत्ता के लालच में भारतीय संविधान के विपरीत कार्य करने वालों को इधर सद्बुद्धि दें ताकि देश को धर्म के आधार पर बांटने के कुख्यात प्रयास को रोका जा सके।