November 17, 2026


सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच भरभराकर गिरा मंच कलाकार घायल

राजनांदगांव: सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर प्रस्तुति दे रहे कलाकारों के साथ अचानक हादसा हो गया। ग्राम ठेकुआ में आयोजित छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच भरभराकर गिर पड़ा। इस घटना में मंच पर मौजूद कलाकारों को चोटें आईं। हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। गांव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और लोककला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान कलाकार मंच पर प्रस्तुति दे रहे थे। इसी बीच अचानक मंच का ढांचा गिर गया और कलाकार संभल पाते, इससे पहले ही वे नीचे गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कलाकारों को चोटें आने की जानकारी सामने आइ है। 

इस हादसे का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में मंच गिरने की घटना को लेकर लोग आयोजन की व्यवस्थाओं और मंच की मजबूती पर सवाल उठा रहे हैं। सांस्कृतिक आयोजनों में बड़ी संख्या में दर्शकों और कलाकारों की मौजूदगी रहती है। ऐसे में मंच की मजबूती, सुरक्षा इंतजाम और आयोजन से पहले तकनीकी जांच बेहद जरूरी है। फिलहाल घायलों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आइ है।




Advertisement

Tranding News

Get In Touch