February 01, 2024


पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (भापुसे) ने कार्यालय में गुम मोबाईल प्रार्थियों को वितरित किये सायबर सेल द्वारा रिकवर मोबाईल

अंबागढ़ चौकी:  जिला मोहला मानपुर अं चौकी के पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कौशल किशोर वासनिक के कुशल मार्गदर्शन एवं साइबर टीम प्रभारी  निरीक्षक राजीव तिवारी के नेतृत्व में सायबर टीम द्वारा Action for Lost Mobile Search and Recovery के तहत विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र के ग्रामीण आम जनता द्वारा मोबाइल गुमने की सूचना आवेदन एवं थानों से प्राप्त गुम मोबाईल प्रतिवेदन के आधार पर  तकनीकी जानकारी प्राप्त कर जिला अंतर्गत  अंदरूनी गाँव, कस्बा, सरहदी जिले व छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर से 61 मोबाईल हैंड सेट रिकवर किया गया, आज दिनाँक 01.02.2024 को उन आवेदक जिन्होंने पूर्व में अपने स्थानीय थाना में मोबाईल गुमने की सूचना/आवेदन प्रस्तुत किये थे उन 61 आवेदकों को चिन्हांकित कर पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें उनका गुमा हुआ मोबाईल हैंड सेट वितरण किया गया। गुम मोबाईल सर्च और रिकवरी में साइबर सेल के आरक्षक ओम चंद्रा, महिला आरक्षक रुषाली कश्यप, ज्योति टोप्पो की अहम भूमिका रही है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch