January 31, 2024


सम्मान समारोह में जिले के शिक्षक कर्मचारी हुए शामिल



जांजगीर चाम्पा :  शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षक कर्मचारी संगठन रायपुर द्वारा गत 28 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सम्मान समारोह व प्रांतीय अधिवेशन में जांजगीर चाम्पा व सक्ती जिला की संयुक्त इकाई के पदाधिकारी व शिक्षक कर्मचारीगण जिला शाखा अध्यक्ष सुशील सिन्हा, सचिव आर. के. पांडेय व कोषाध्यक्ष श्याम लाल डड़सेना के नेतृत्व में भाग लिए। सम्मान समारोह में जिले का प्रतिनिधि जिला शाखा अध्यक्ष सुशील सिंह ने किया। जांजगीर चाम्पा सक्ती संयुक्त जिला इकाई द्वारा तीनों प्रान्तीय पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन में सहभागिता निभाई। सम्मान समारोह में शामिल होने वालों में सरंक्षक के डी वैष्णव, एस के दुबे, आर के विश्वकर्मा, चितरंजन पटेल, एस पी तिवारी, बसन्त तम्बोली, संयुक्त सचिव, आनंद शर्मा, उपाध्यक्ष  समेलाल डड़सेना, राजेश शर्मा, वर्षा यादव, हेमन्त राठौर, शशि खोटे, संगठन मंत्री ओ पी शर्मा, जी पी देवांगन, सह सचिव सुमन शाहू, शाहू, जी पी डहरिया, कार्यकारिणी सदस्य संतोष एक्का आदि शिक्षक कर्मचारी है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch