सुकमा : कल शनिवार को रात्रि लगभग 08:30 बजे बस स्टैंड, सुकमा स्थित AJ मोबाइल दुकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना सुकमा कोतवाली पुलिस एवं अग्निशमन दल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस, अग्निशमन दल एवं स्थानीय नागरिकों के संयुक्त प्रयास से त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर शीघ्र नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आग आसपास की दुकानों एवं प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक दी गई, जिससे एक बड़ी जन-धन हानि टल गई, अब तक की जांच में आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट से होना ज्ञात हुआ।इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी पूर्ण सहयोग एवं सजगता का परिचय देते हुए पुलिस एवं अग्निशमन दल के साथ मिलकर राहत कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। पुलिस एवं आमजन के उत्कृष्ट समन्वय, आपसी सहयोग एवं त्वरित प्रतिक्रिया के कारण स्थिति को शीघ्र सामान्य किया जा सका।सुकमा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आगजनी, दुर्घटना अथवा आपातकालीन स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को dail 112 को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई कर जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।सुकमा पुलिस जनसुरक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए निरंतर तत्पर है।