November 23, 2026


अब अपने भवन में संवरेंगे नौनिहालों के भविष्य : महापौर मधुसूदन यादव ने दोनों भवनों का किया लोकार्पण

राजनांदगांव : शहर के महेन्द्र नगर और प्रभात नगर में बच्चों को अब आंगनबाड़ी की सुविधा अपने भवन में मिलेगी। गुरुगोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 23 में महिला एवं बाल विकास परियोजना के तहत 12-12 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो आंगनबाड़ी भवनों का महापौर मधुसूदन यादव ने लोकार्पण किया।

इस अवसर पर महापौर ने वार्डवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नागरिकों की मांग पर दोनों स्थानों पर सर्वसुविधायुक्त आंगनबाड़ी भवन बनाए गए हैं। इससे बच्चों को अपने भवन में प्रारंभिक शिक्षा मिलेगी। साथ ही बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विधायक डा. रमन सिंह और सांसद संतोष पांडे की अनुशंसा पर शासन से प्राप्त राशि से शहर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वार्ड में हाउसिंग बोर्ड उद्यान का जीर्णोद्धार और विभिन्न हिस्सों में नाली निर्माण भी कराया जाएगा। इन कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे।

लोकार्पण कार्यक्रम से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और वार्डवासियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद पूजा-अर्चना कर दोनों भवनों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य एवं वार्ड पार्षद राजा माखीजा, पूर्व पार्षद गुरुमुखदास वाधवा, राजकुमार डुलानी, अरुण डुलानी, प्रकाश वाधवानी, गंभीर जैन, आलोक बिंदल, हिमांशु सोनी, श्यामाबाई नायक और निगम के उप अभियंता तिलक राज ध्रुव सहित निगम का अमला एवं वार्डवासी उपस्थित थे।




Advertisement

Tranding News

Get In Touch