June 21, 2026


योग, शांति एवं स्वस्थ जीवनशैली के संकल्प के साथ गूंजा 74वीं वाहिनी का प्रांगण

आज दिनांक 21 जून को 74वीं वाहिनी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातःकाल विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री हिमांशु पांडे, कमांडेंट, 74वीं वाहिनी की गरिमामयी उपस्थिति में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने पूर्ण उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास में सहभागिता की।

योग सत्र के दौरान कार्मिकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया गया, जिससे योग के माध्यम से शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संदेश प्रसारित हुआ।

योग सत्र के उपरांत कमांडेंट महोदय द्वारा सभी कार्मिकों को इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” के संबंध में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गई तथा योग को दैनिक जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान योग को भारत की प्राचीन एवं अमूल्य विरासत बताते हुए इसके माध्यम से स्वस्थ शरीर, संतुलित मन एवं अनुशासित जीवनशैली के महत्व को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम का समापन सभी कार्मिकों द्वारा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने एवं स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ किया गया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch