June 21, 2026


किरंदुल भाजपा मंडल में उत्साह के साथ मनाया विश्व योग दिवस

किरंदुल। स्वस्थ जीवन और बेहतर दिनचर्या का संदेश देते हुए रविवार को कोड़ेनार पंचायत भवन प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। भाजपा किरंदुल मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। यह आयोजन सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों के अवसर पर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7 बजे मुख्य अतिथि सरपंच मीना मंडावी  एवं उपसरपंच तपन दास सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। इसके बाद हरिद्वार से प्रशिक्षित पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी योग शिक्षक संजीव दास कार्यक्रम के सह प्रभारी आनंद कुमार चुन्नम ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार सभी को योगाभ्यास कराया। उन्होंने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की जानकारी देते हुए योग को नियमित जीवनशैली में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से आज योग पूरे विश्व में पहचान बना चुका है और भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ा रहा है। उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल मिश्रा मंडल महामंत्री मोहित धवन ने योग को स्वस्थ और सकारात्मक जीवन का आधार बताते हुए कहा कि योग अब एक वैश्विक जनआंदोलन बन चुका है। उन्होने "विकसित भारत 2047" का संकल्प दिलाया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने देश को मजबूत और समृद्ध बनाने का प्रण लिया।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल मिश्रा कार्यक्रम प्रभारी संजीव दास, मंडल महामंत्री मोहित धवन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखदेव पोयम महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रेमशिला मिश्रा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष आनंद कुमार चुन्नम महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बबीता गिरी आर्थिक प्रकोष्ठ सहसंयोजक राजेश बेपरल आर सी नाहक सिंहासन गुप्ता प्रीति दूधी सुषमा साहू सविता पिंकी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch