January 29, 2024


यातायात पुलिस दंतेवाड़ा ने सुरक्षित यातायात के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरूक


 दंतेवाड़ा :34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत में पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन के निर्देशानुसार और उप पुलिस अधीक्षक केके चन्द्राकर के नेतृत्व मेंयातायात पुलिस दन्तेवाड़ा के द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय कन्या हाई स्कूल परिसर दन्तेवाड़ा में आज स्कूली बच्चों को यातायात के प्रति जागरूक करने के लिये स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दन्तेवाड़ा में यातायात पुलिस के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसे दौरान स्कूली बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।

जिसमें पुलिस ने बताया की यातायात नियमों का पालन किसी डर भय से नहीं, बल्की मन से करें। सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने से निश्चित रूप से दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सड़क में प्रवेष करने के नियम तथा चलने के नियम, यातायात संकेत, सड़क दुर्घटना के कारण, निवारण के साथ-साथ मोटर व्हीकल एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने को कहा गया। इस आयोजन के दौरान लगभग 300 की संख्या में स्कूल बच्चे मौजूद रहकर सड़क सुरक्षा की जानकारी ली।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch