राजनांदगांव :- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में अवैध शराब बिक्री, अवैध गांजा बिक्री , असामाजिक तत्वों , के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा हैं , इसी अभियान के तहत आज दिनांक 28.05.26 को मुखबरी से सुचना मिला कि तुमडीबोड से डोंगरगढ़ रोड में मजार के पास एक व्यक्ति बैग में रखकर अवैध रूप से बैग में रखकर शराब विक्रय कर रहा कि सुचना पर मौके पहूंच कर घेराबंदी करने पर व्यक्ति मिला जो नाम पुछने पर अपना का नाम- चेतन वर्मा पिता निर्मल वर्मा, उम्र- 36 साल, पता- सिवनीखुर्द, चौकी तुमडीबोड, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव , (छ0ग0) जिसके कब्जे से एक काले रंग के बैग में रखे 23 पौवा विदेशी मदिरा प्रत्येक बोतल में 180 एमएल भरी हुई सीलबंद, कुल मात्रा 4.140 लीटर कीमती 2760 रूपये तथा बिक्री रकम 150 रुपए, कुल कीमती 29,10 रूपये को जप्त किया गया आरोपी के खिलाफ मौके पर अपराध धारा- 34(1) आबकारी एक्ट की अपराध कायम कर विधिवत कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिर0 कर जमानत मुचलके पर छोड़ा गया हैं। तथा आरोपी द्वारा आक्रोशित होकर हंगामा करने पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दिलीप पटेल, प्रधान आरक्षक जगत ठाकुर, आरक्षक चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख का विशेष योगदान रहा।