May 11, 2026


विजयश्री एकेडमी द्वारा समर कैंप में मातृ दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन


किरंदुल : मातृ दिवस मां के सम्मान समर्पण और त्याग के लिए उन्हें धन्यवाद देने के लिए मनाया जाना वाला एक दिन।मातृ दिवस के उपलक्ष्य में रविवार  विजयश्री एकेडमी द्वारा सभी माताओं को समर्पित एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह,भाजपा जिला नेत्री भावना सक्सेना,पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल राजी मोल,सरपंच मीना मंडावी उपस्थिति रहीं।विजयश्री अकादमी किरंदुल  द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विशेष समर कैंप का आयोजन किया गया है जिसमे नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के बच्चे अपनी प्रतिभा निखार रहे हैं।

समर कैंप में योगा , आर्ट,क्राफ्ट,डांस , अबेकस ,कल्चरल एन्ड वैल्यूज एजुकेशन,स्पोकन इंग्लिश तथा एक्सपर्ट कनेक्ट सेशन जैसी विविध गतिविधियाँ शामिल हैं।जिसके प्रशिक्षण देने के लिए विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों को बुलाया गया हैं।एकेडमी के संचालक रंजन सोनी एवं सुशीला सोनी ने बताया कि संस्थान द्वारा भविष्य में “विजयश्री किड्स ” प्ले स्कूल प्रारंभ करने की भी योजना बनाई जा रही है, जिसमें नर्सरी से लेकर UKG तक की कक्षाएँ संचालित की जाएंगी जिसे आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ करने का प्रयास किया जाएगा।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch