March 09, 2026


वैशाख महीने में किस दिन है कालाष्टमी? एक क्लिक में नोट करें शुभ मुहूर्त और संयोग

 सनातन धर्म में कालाष्टमी पर्व का खास महत्व है। यह पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर काल भैरव देव की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही काल भैरव देव के निमित्त व्रत रखा जाता है।

धार्मिक मत है कि काल भैरव देव की पूजा करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। साथ ही विशेष कामों में सफलता मिलती है। काल भैरव देव बुरी नजरों से भी साधक और उनके परिवार की रक्षा करते हैं। आइए, वैशाख माह की कालाष्टमी का शुभ मुहूर्त और योग जानते हैं-

कालाष्टमी शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 09 अप्रैल को रात 09 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगी और 10 अप्रैल को रात 11 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी। कालाष्टमी पर निशा काल में काल भैरव देव की पूजा की जाती है। इसके लिए 09 अप्रैल को वैशाख माह की कालाष्टमी मनाई जाएगी।

शिव योग 

ज्योतिषियों की मानें तो वैशाख माह की कालाष्टमी पर दुर्लभ शिव और परिघ योग (ShivvasYoga Significance) का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही निशाकाल में शिववास योग का भी संयोग है। इस योग में भगवान शिव कैलाश पर जगत जननी मां पार्वती के साथ रहेंगे। शिववास योग में काल भैरव देव की पूजा करने से साधक को अक्षय फल मिलेगा। साथ ही सभी अटके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही कालाष्टमी पर भद्रावास योग का भी संयोग है।

पंचांग
  1. सूर्योदय - सुबह 09 बजकर 19 मिनट पर
  2. सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 43 मिनट पर
  3. ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 32 मिनट से 05 बजकर 17 मिनट तक
  4. विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक
  5. गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 42 मिनट से 07 बजकर 05 मिनट तक
  6. निशिता मुहूर्त - रात 12 बजे से 12 बजकर 45 मिनट तक


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch