July 28, 2026


रीवाँ परिक्षेत्र साहू समाज ने 55 प्रतिभावान छात्र छात्राओं का किया सम्मान

आरंग :-  झेरिया साहू समाज रीवाँ परिक्षेत्र की सामाजिक बैठक का आयोजन ग्राम नारा स्थित साहू मैरिज हॉल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संत माता कर्मा की आरती, पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके बाद परिक्षेत्र के अध्यक्ष थानसिंग साहू ने समाज की एकता, संगठन और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक के दौरान रीवाँ परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 28 गांवों के उन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर कुल 55 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्कूल बैग एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में समाजसेवी देवेंद्र साहू एवं प्रेमलाल साहू (ग्राम कुकरा) द्वारा विद्यार्थियों को कॉपी और पेन वितरित किए गए, जबकि ईश्वरी साहू ने धार्मिक पुस्तकें भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ग्राम कुकरा निवासी एवं छत्तीसगढ़ शासन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर प्रेमलाल साहू का भी समाज की ओर से शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं ग्राम नारा के रामनाथ साहू को भी शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में परिक्षेत्र अध्यक्ष थानसिंग साहू, संरक्षक प्रेमलाल साहू, संगठन सचिव लक्ष्मीकांत साहू, महिला उपाध्यक्ष मनीषा साहू, महिला संगठन सचिव मंजू साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चुम्पेश्वरी साहू, सचिव अशोक साहू, कोषाध्यक्ष शिरीष साहू, अंकेक्षक महेश साहू, जनपद सदस्य कृष्णा साहू, पद्ममणि साहू, साहू संघ रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष हीरामन साहू, तहसील अध्यक्ष फागूराम साहू सहित रीवाँ परिक्षेत्र के सभी ग्रामीण अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अशोक साहू ने किया। अंत में समाज के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch