October 09, 2024


हरियाणा की 90 सीटों पर कौन हारा और कौन जीता? देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्तूबर को राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए थे। इसके बाद मंगलवार 8 अक्तूबर को सभी सीटों के परिणाम जारी कर दिए गए। इस बार हरियाणा चुनाव में वैसे तो मुख्य मुकाबला कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) के बीच ही रहा लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपनी पार्टी को चुनाव मैदान में अकेले उतारा और कुछ सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय होता नजर आया। कांग्रेस, भाजपा और आप के साथ ही जेजेपी (JJP) और आईएनएलडी (INLD) के उम्मीदवारों ने भी अपनी अपनी किस्मत आजमाई। पिछले 10 सालों से सत्ता से दूर रही कांग्रेस ने इस बार अपनी जीत के लिए भरपूर प्रयास किए मगर इस बार भी भाजपा के सिर पर ही जीत का सेहरा सजा।

इस बार कांग्रेस ने सीपीएम के साथ मिलकर 90 सीटों पर चुनाव लड़ा तो वहीं भाजपा ने 89 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा। दुष्यंत चौटाला की जेजेपी ने चंद्रशेखर आजाद की एएसपीकेआर (ASPKR) के साथ मिलकर कुल 78 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे जिसमें जेजेपी 66 सीटों पर लड़ी तो वहीं सहयोगी एएसपीकेआर 12 सीटों पर चुनाव लड़ी। दूसरी तरफ अभय चौटाला की आईएनएलडी और बसपा (BSP) ने कुल 86 सीटों पर साथ मिलकर चुनाव लड़ा है जिसमें आईएनएलडी 51 सीटों पर तो बसपा ने 35 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा था।

अब जब नतीजे सामने आ गए हैं तो सब कुछ साफ हो गया है और भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। हरियाणा में भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए बहुमत हासिल की। वहीं कांग्रेस के पाले में 37 सीटें आईं। राज्य में INLD को 2 और निर्दलिय उम्मीदवारों को 3 सीटें मिली।

किस सीट पर कौन सी पार्टी जीती, यहां देखें पूरी लिस्ट

सीटभाजपा उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारअन्यजीत और रुझान
लाडवानायब सिंह सैनीमेवा सिंह नायब सैनी की जीत
करनालजगमोहन आनंदसुमिता विर्क भाजपा की जीत
कालकाशक्ति रानी शर्माप्रदीप चौधरी भाजपा की जीत
पंचकूलाज्ञान चंद गुप्ताचंद्र मोहन कांग्रेस की जीत
नारायणगढ़पवन सैनीशैली चौधरी कांग्रेस की जीत
मुलानासंतोष सरवनपूजा चौधरी कांग्रेस की जीत
अंबाला कैंटअनिल विजपरिमल परि भाजपा की जीत
अंबाला सिटीअसीम गोयलचौधरी निर्मल सिंह कांग्रेस की जीत
साढौराबलवंत सिंहरेनू बाला कांग्रेस की जीत
जगाधरीकृष्ण पाल गुर्जरअकरम खान कांग्रेस की जीत
यमुनानगरघनश्याम दासरमन त्यागी भाजपा की जीत
रादौरश्याम सिंह राणाबिशन लाल सैनी भाजपा की जीत
शाहबादसुभाष कलसानाराम करण कांग्रेस की जीत
थानेसरसुभाष सुधाअशोक अरोड़ा कांग्रेस की जीत
पेहोवाजय भगवान शर्मामनदीप सिंह कांग्रेस की जीत
गुहलाकुलवंत बाजीगरदेविंदर हंस कांग्रेस की जीत
कलायतकमलेश ढांडाविकास सहारणरामपाल माजराकांग्रेस की जीत
कैथललीला राम गुर्जरआदित्य सुरजेवाला कांग्रेस की जीत
पुंडरीसतपाल जांबासुल्तान सिंह जडोला भाजपा की जीत
नीलोखेड़ीभगवान दास कबीरपंथीधर्मपाल गोंदर भाजपा की जीत
इंद्रीराम कुमार कश्यपराकेश कुमार कंबोज भाजपा की जीत
घरौंदाहरविंदर कल्याणवीरेंद्र सिंह राठौर भाजपा की जीत
असंधयोगेंद्र राणाशमशेर सिंह नेगी भाजपा की जीत
पानीपत सिटीप्रमोद कुमार विजवरिंदर कुमार शाह भाजपा की जीत
पानीपत ग्रामीणमहिपाल ढांडासचिन कुंडू भाजपा की जीत
इसरानाकृष्ण लाल पंवारबलबीर बाल्मीकि भाजपा की जीत
समालखामनमोहन भडानाधर्म सिंह छौकर भाजपा की जीत
गन्नौरदेवेंद्र कौशिककुलदीप शर्मादेवेंदर कादियानदेवेंदर कादियान की जीत
राईकृष्ण गहलावतजयभगवान आंतिल भाजपा की जीत
खरखौदापवन खरखौदाजयवीर सिंह भाजपा की जीत
सोनीपतनिखिल मदानसुरेंद्र पंवार भाजपा की जीत
गोहानाअरविंद शर्माजगबीर सिंह मलिक भाजपा की जीत
बरोदाप्रदीप सांगवानइंदराज सिंह नरवाल कांग्रेस की जीत
जुलानाकैप्टन योगेश बैरागीविनेश फोगाटकविता दलालकांग्रेस की जीत
सफीदोंरामकुमार गौतमसुभाष गंगोल भाजपा की जीत
जींदकृष्ण लाल मिड्ढामहाबीर गुप्ता भाजपा की जीत
उचाना कलांदेवेंद्र अत्रीबृजेंद्र सिंहदुष्यंत चौटालाभाजपा की जीत
नरवानाकृष्ण कुमार बेदी सतबीर दुबलेन भाजपा की जीत
टोहानादेवेंद्र सिंह बबलीपरमवीर सिंह कांग्रेस की जीत
फतेहाबादडूडा राम बिश्नोईबलवान सिंहनैना चौटालाकांग्रेस की जीत
रतियासुनीता दुग्गलजरनैल सिंह कांग्रेस की जीत
कालांवलीराजिंदर देशुजोधाशीशपाल सिंह कांग्रेस की जीत
डबवालीसरदार बलदेव सिंहअमित सिहागआदित्य चौटाला/दिग्विजय चौटालाINLD की जीत
रानियांशीशपाल कंबोजसर्वमित्र कंबोजअर्जुन चौटाला/रणजीत चौटालाINLD की जीत
सिरसारोहताश जांगड़ागोकुल सेतियागोपाल कांडाकांग्रेस की जीत
ऐलनाबादअमीर चंद मेहताभरत सिंह बेनीवालअभय सिंह चौटालाकांग्रेस की जीत
आदमपुरभव्य बिश्नोईचंद्र प्रकाश कांग्रेस की जीत
उकलानाअनूप धानकनरेश सेलवाल कांग्रेस की जीत
नारनौंदकैप्टन अभिमन्युजसबीर सिंह कांग्रेस की जीत
बरवालारणवीर गंगवाराम निवास घोरेलाप्रो. छत्रपालभाजपा की जीत
हांसीविनोद भयानाराहुल मक्कड़ भाजपा की जीत
हिसारडॉ कमल गुप्ताराम निवास रारासावित्री जिंदलनिर्दलीय की जीत
नलवारणधीर पनिहारअनिल मान भाजपा की जीत
लोहारूजेपी दलालराजबीर सिंह फरतिया कांग्रेस की जीत
बधराउम्मेद पातुवाससोमबीर सिंह भाजपा की जीत
दादरीसुनील सांगवानमनीषा सांगवान भाजपा की जीत
भिवानीघनश्याम सर्राफओम प्रकाश (सीपीएम)इंदू शर्माभाजपा की जीत
तोशमश्रुति चौधरीअनिरुद्ध चौधरी भाजपा की जीत
बवानी खेड़ाकपूर वाल्मीकिएमएल रांगा भाजपा की जीत
महमदीपक हुड्डाबलराम डांगीबलराज कुंडूकांग्रेस की जीत
गढ़ी सांपलाकिलोई मंजू हुड्डाभूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस की जीत
रोहतकमनीष ग्रोवरभरत भूषण बत्रा कांग्रेस की जीत
कलानौररेनू डाबलाशीशपाल सिंह कांग्रेस की जीत
बहादुरगढ़दिनेश कौशिकराजिंदर सिंह दूनराजेश जूननिर्दलीय की जीत
बादलीओपी धनखड़कुलदीप वत्स कांग्रेस की जीत
झज्जरकप्तान बिरधानागीता भुक्कल कांग्रेस की जीत
बेरीसंजय कबलानारघुवीर सिंह कादयान कांग्रेस की जीत
अटेलीआरती सिंह रावअनीता यादव भाजपा की जीत
महेंद्रगढ़कंवर सिंह यादवराव दान सिंह भाजपा की जीत
नारनौलओम प्रकाश यादवराव नरिंदर सिंह भाजपा की जीत
नांगल चौधरीअभय सिंह यादवमंजू चौधरी कांग्रेस की जीत
बावलडॉ कृष्ण कुमारएमएल रंगा भाजपा की जीत
कोसलीअनिल दहिनाजगदीश यादव भाजपा की जीत
रेवाड़ीलक्ष्मण सिंह यादवचिरंजीव राव भाजपा की जीत
पटौदीबिमला चौधरीपर्ल चौधरी भाजपा की जीत
बादशाहपुरराव नरवीर सिंहवर्धन यादव भाजपा की जीत
गुरुग्राममुकेश शर्मामोहित ग्रोवरनवीन गोयलभाजपा की जीत
सोहनातेजपाल तंवररोहताश खटाना भाजपा की जीत
नूंहसंजय सिंहआफताब अहमदराबिया किदवईकांग्रेस की जीत
फिरोजपुर झिरकानसीम अहमदमम्मन खान कांग्रेस की जीत
पुन्हानाऐजाज खानमोहम्मद इलियास कांग्रेस की जीत
हथीनमनोज रावतमोहम्मद इसराइल कांग्रेस की जीत
होडल हरिंदर सिंहरामरतन उदयभान भाजपा की जीत
पलवलगौरव गौतमकरण दलाल भाजपा की जीत
पृथलाटेकचंद शर्मारघुबीर तेवतिया कांग्रेस की जीत
फरीदाबाद एनआईटीसतीश फागनानीर शर्मा भाजपा की जीत
बड़खलधनेश अदलखाविजय प्रताप भाजपा की जीत
बल्लभगढ़मूलचंद शर्मापराग शर्मा भाजपा की जीत
फरीदाबादविपुल गोयललखन कुमार सिंगला भाजपा की जीत
तिगांवराजेश नागररोहित नागर भाजपा की जीत


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch