किरंदुल :भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल द्वारा एनएमडीसी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के नाम पर स्थानीय परियोजना प्रबंधन क़ो 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।
यूनियन के अध्यक्ष बी दिल्ली राव एवं सचिव राजेंद्र यादव द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित इस ज्ञापन में विगत वित्तीय वर्ष में लौह अयस्क उत्पादन में एनएमडीसी द्वारा अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए 50 मिलियन टन से अधिक उत्पादन करने वाली पूरे भारत वर्ष की प्रथम कम्पनी का गौरवशाली उपलब्धि हासिल करने के बावजूद भी अब तक कर्मचारियों क़ो वार्षिक उपहार एवं प्रोत्साहन पुरस्कार की घोषणा न किये जाने पर खेद व्यक्त करते हुए श्रमिकों के उत्साहवर्धन हेतु शीघ्र घोषणा करने, पुनरीक्षित वेतन समझौता के पश्चात मिलने वाले भत्तो यथा सीईए एवं अन्य अनुलाभ संबंधी संशोधित कार्यालय आदेश शीघ्र जारी करने, आर एस-04 के पद पर नवनियुक्त प्रशिक्षु कर्मचारियों क़ो संशोधित स्टाइपेंड एवं इसकी एरियर राशि प्रदान करने, एल-01, एल-02 सहित रिक्त पदों पर नियमित कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया क़ो शीघ्र पूर्ण करने, परियोजना अस्पताल में सुविधाओं का उन्नयन करते हुए निजीकरण के पश्चात दवा वितरण में आ रही समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने, ठेका श्रमिकों एवं सुरक्षा प्रहरियों के लिए पूर्व चर्चानुसार लंबित कल्याणकारी योजनाओं क़ो लागू करने एवं प्रतिमाह की 10 तारीख तक उनका वेतन प्रदान किये जाने संबंधी प्रावधानों क़ो पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ लागू करने तथा स्थापना दिवस के नाम पर अनावश्यक राशि के अपव्यय के बजाय उक्त राशि क़ो श्रमिकों के उपहार राशि में समाहित करने अथवा स्थानीय प्रतिभाओं क़ो उचित मंच प्रदान करते हुए इस राशि के सदुपयोग करने संबंधी मांगें की गई है।
एनएमडीसी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक क़ो सम्बोधित उक्त मांग पत्र क़ो किरंदुल परियोजना के पीएमसी को सौंपा गया। इस अवसर पर खदान मजदूर संघ (बीएमएस) शाखा किरंदुल के कार्यकारी अध्यक्ष दानेश्वर जोशी, विराट अवस्थी, लिषांश सिँह, लक्ष्मीनाथ पोयाम, धर्मेंद्र सिन्हा, दिलीप शेट्टी, आकाश माझी, सुधा बाघ, सूरमा दास, प्रीति दूधी, दिव्या चुन्नम उपस्थित थे।