November 23, 2026


मितानिन दिवस के उपलक्ष्य में कोड़ेनार में मितानिन दीदियों का सम्मान समारोह सम्पन्न

ग्राम पंचायत भवन में हुआ आयोजन, सरपंच, उपसरपंच सहित ग्रामीण रहे उपस्थित

कोड़ेनार। मितानिन दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार ग्राम पंचायत भवन कोड़ेनार में मितानिन दीदियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में गांव की मितानिन दीदियों को उनके निस्वार्थ सेवा भाव, स्वास्थ्य सेवा और ग्रामीणों के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में सरपंच मीणा मांडवी, उपसरपंच तपन दास, पंचगण, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भावना सक्सेना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सरपंच मीणा मांडवी ने कहा कि मितानिन दीदियां गांव की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। वे घर-घर जाकर गर्भवती माताओं, नवजात शिशुओं और बच्चों की देखभाल, टीकाकरण, पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। गांव में स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उनका योगदान अतुलनीय है।

कार्यक्रम में सभी मितानिन दीदियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch