November 23, 2026


50 हजार की साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार

खैरागढ़: साइबर ठगी के लिए बैंक खाते का इस्तेमाल कर अवैध रकम अर्जित करने के मामले में केसीजी पुलिस ने म्यूल अकाउंट धारक 40 वर्षीय अरशद खान को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर आनलाइन ठगी और अन्य अवैध स्रोतों से 50 हजार रुपये की रकम अर्जित की थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेज दिया गया। छुईखदान थाना क्षेत्र के वार्ड चार पठानपारा निवासी अरशद खान ने धोखे से बैंक खाते, पासबुक और एटीएम अपने पास रखकर उनका इस्तेमाल अवैध धन अर्जित करने के लिए किया था। आरोपित अपने साथियों के साथ मिलकर साइबर फ्राड, आनलाइन ठगी और अन्य अवैध गतिविधियों से आर्थिक लाभ प्राप्त कर रहा था। इस आपराधिक षड्यंत्र के जरिए कुल 50 हजार रुपये की ठगी की गई थी।




Advertisement

Tranding News

Get In Touch