रामकुमार गुप्ता आरंग : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को ग्राम समोदा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, समोदा सेवा केंद्र द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर नदी तट स्थित मेला स्थल पर शिव मंदिर के समीप आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से कार्तिक मास से जुड़े आध्यात्मिक रहस्यों से श्रद्धालुओं को अवगत कराया जाएगा। विशेष रूप से कार्तिक को शिववंशज एवं बाल ब्रह्मचारी रहने के पीछे छिपे आध्यात्मिक रहस्य को चित्रों और आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से विस्तारपूर्वक समझाया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान एवं जीवन मूल्यों से जोड़ना है।
कार्यक्रम में आरंग, भानसोज, नारा, कुकुरा, रीवा, देवरी, गुल्लू, चपरीद, कुसमुंद, तुलसी एवं सकरी सहित आसपास के विभिन्न सेवा केंद्रों से ब्रह्माकुमारी भाई-बहन सेवा देने के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देने के साथ प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
कार्यक्रम का समय प्रातः 3 बजे से सुबह 9 बजे तक तथा शाम 3 बजे से रात्रि 7 बजे तक निर्धारित किया गया है।
उक्त जानकारी बीके लता बहन ने देते हुए समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से कार्तिक पूर्णिमा के इस विशेष अवसर पर आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का लाभ लेने एवं कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की है।
स्थान : मेला स्थल, नदी तट के किनारे शिव मंदिर के पास, ग्राम समोदा।