खरसिया : खरसिया के स्थानीय लखीराम ऑडिटोरियम में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित भजन क्लबिंग कार्यक्रम संगीत, भक्ति और उत्साह के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका के अध्यक्ष श्री कमल गर्ग जी एवं अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सुमेरू सिंगर किरण साहू जी, कृष्णा भैया, भागवत भैया, रितेश जी एवं मनोज जी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भजनों का आनंद लिया और भक्तिमय वातावरण में सहभागिता की।
इस अवसर पर रायगढ़ आर्ट ऑफ लिविंग टीचर स्वीटी गुप्ता जी द्वारा बच्चों के इंट्यूशन प्रोग्राम की डेमो प्रस्तुति दी गई। साथ ही 25 नवंबर से आयोजित होने वाले हैप्पीनेस प्रोग्राम एवं 15 दिसंबर से खरसिया में होने वाले एडवांस मेडिटेशन प्रोग्राम की जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम का संचालन विभा अग्रवाल द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन ओ.पी. मिश्रा जी ने किया।
कार्यक्रम ने संगीत, ध्यान और आनंद के माध्यम से लोगों को जोड़ने का सुंदर संदेश दिया।