किरन्दुल : किरन्दुल वार्ड क्र.17 पार्षद दिनेश कुमार प्रसाद के बड़े भाई सीआरपीएफ जवान उमेश प्रसाद का हृदयघात से कोलकाता में आकस्मिक निधन हुआ था।जिनका पर्थिव शरीर आज सुबह गृहग्राम किरन्दुल मिश्रा कैम्प लाया गया।जिसके बाद पाढ़ापुर मुक्ति धाम में सीआरपीएफ जवानों द्वारा पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।तत्पश्चात विधिवत अंतिम संस्कार किया गया।इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल राय,जनप्रतिनिधिगण एवम नगरवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।