April 22, 2026


फर्जी दस्तावेज से जमीन हड़पने का मामला दर्ज

राजनांदगांव : सुकुलदैहान पुलिस चौकी क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। प्रकरण में आरोपितों ने मृतकों की जगह दूसरों को खड़ाकर रजिस्ट्री करवा ली थी। पीडि़त के भतीजे बजरंगपुर नवागांव निवासी सचिन राजपूत ने ही अन्य लोगों के साथ मिलीभगत कर फर्जीवाड़ा कर जमीन अपने नाम लिखा ली। पुलिस ने जांच के बाद दो आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम बागतराई निवासी अंजूबाई ने शिकायत में बताया कि उनके और उनकी बहन तथा माता के संयुक्त नाम की कृषि भूमि को बिना जानकारी के सचिन राजपूत ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए हड़प लिया गया। आरोप है कि सचिन राजपूत और राजेंद्र कुमार तिवारी ने साठगांठ कर फर्जी आधार कार्ड और हस्ताक्षर का उपयोग करते हुए जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली।

शिकायत में यह भी बताया गया कि जिन लोगों के नाम से दस्तावेज तैयार किए गए, उनमें कुछ की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। इसके बावजूद उन्हें जीवित दिखाकर रजिस्ट्री कराई गई। इस तरह हक-त्याग विलेख और विक्रय पंजीयन कर जमीन का अवैध हस्तांतरण किया गया। मामले की प्रारंभिक जांच शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच नगर पुलिस अधीक्षक स्तर पर कराई गई। जिसमें प्रथम दृष्टया अपराध प्रमाणित पाए जाने पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ कूटरचना, धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप भी सामने आए हैं।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch