किरन्दुल : ग्राम पंचायत कोड़ेनार पेट्रोल पंप के पास जिओ केबल एवम बिजली तार पर भारी वाहन फंसने के कारण बिजली पोल विवा नियोगी नामक युवती के ऊपर गिर गई।पोल गिरने से युवती बुरी तरह जख्मी हो गई एवम सिर पर गंभीर चोट आईं।घटना आज सुबह 10:30 बजे की हैं जब युवती पैदल कहीं जा रहीं थीं इस बीच पोल उसके ऊपर गिर गई।मौके पर पहुंचकर श्रमजीवी पत्रकार संघ के दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष आज़ाद सक्सेना ने युवती को एनएमडीसी परियोजना अस्पताल पहुंचाया।जहां वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया।इस विषय में किरन्दुल थाना प्रभारी प्रह्लाद कुमार साहू ने बताया कि जांच चल रहीं हैं व सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाले जा रहें हैं।जानकारी मिलने के बाद संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।