खरसिया । डभरा रोड के निवासरतो ने अनुविभागीय अधिकारी खरसिया से मिलकर अग्रवाल गुड़ाखु फैक्ट्री से निकलकर उड़ने वाले जहरीले तंबाखू की वजह से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा उक्त फैक्टी को तत्काल प्रभाव से बंद करवाने ज्ञापन दिया है। पीड़ितों ने बताया कि
हमारे निवास स्थान डभरा रोड स्टेट बैंक के पास वार्ड क्रमांक 15/16 में हमारे निवासरत मकानों के पिछे अग्रवाल गुड़ाखू फैक्ट्री संचालित है। जिसमें गुड़ाखू बनाया जाता है। गुड़ाखू, बनाने के लिये तम्बाखू को चक्की से पिसा जाता है। जिससे पूरे मोहल्ले में तम्बाखू एवं कैमिकल हवा में उड़ता है। जिसके कारण सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। वैसे तो तम्बाखू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जिसका प्रचार-प्रसार शासन के द्वारा किया जाता है। किंतु हमारे न चाहते हुवे भी हमें हर रोज अत्याधिक मात्रा में तम्बाखू एवं केमिकल हवा के साथ सांस लेने पर हमारे शरीर में चला जाता है। जिसके कारण हमारे परिवार के लोग और छोटे-छोटे बच्चे भी तम्बाखू का शिकार हो रहे हैं और स्वास से सम्बन्धी बीमारी से परेशान रहते है। तम्बाखू का खुले में उड़ाया जाना अत्यंत घातक है। यह बताने की आवश्यकता नहीं है। इस तरह से तम्बाखू को पिसे जाने व गुड़ाखू को बनाने के लिए रिहायसी इलाके में परमिशन कैसे दी गई है। यह भी जाँच का विषय है। सालों साल से यह अवैध काम निरंतर जारी है। जिससे मोहल्ले में रहने वाले एवं सड़क मार्ग से आने जाने वाले लोगों का स्वास्थ्य निरंतर खराब हो रहा है।
अनुविभागीय अधिकारी को दिए आवेदन में निवेदन किया है, तम्बाखू को पिसे जाने वाले अवैध कारखाने को अतिशीघ्र रिहायसी इलाके में बंद करवाने की महान कृपा करें।
मोहल्ले में कैंसर से हो चुकी है मौत
मोहल्ले वासियों ने बताया फैक्ट्री प्रबंधक से इस विषय मे कई बार निवेदन किया गया है अपने गुड़ाखु फैक्ट्री से निकलने वाला तंबाकू जानलेवा साबित हो रहा और कुछ लोगों की मौत भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की वजह से हो चुकी है, और कुछ गंभीर बीमारी से जूझ रहे है, आज तक प्रबंधक की और से हमको सिर्फ आश्वासन मिला।