April 15, 2026


: भाजपा नेता प्रशांत गोलू गुप्ता गंभीर अपराधों में संलिप्त :

निष्पक्ष जांच हुई तो आश्चर्यजनक तथ्य आएंगे पीड़ित परिवार की जान को खतरा

राजनांदगांव :- शहर के भाजपा नेता प्रशांत गोलू गुप्ता के खिलाफ पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक को गंभीर शिकायत सौंपे जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता परिवार का आरोप है कि वे लगातार आपराधिक घटनाओं का शिकार हो रहे हैं और उनकी जान को भी खतरा बना हुआ है। पीड़ित परिवार के अनुसार, लूट, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी जैसी घटनाओं में आरोपियों के साथ सत्ता पक्ष से जुड़े नेता की संलिप्तता अत्यंत चिंताजनक है। परिवार का कहना है कि अपराधों पर नियंत्रण का दावा करने वाली पुलिस यदि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई नहीं करती तो इससे कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़े होते हैं।

तुलसीपुर निवासी राजकुमार सिन्हा पिता राम कुमार सिन्हा ने अपने साथ हुई घटनाओं का विस्तृत विवरण पुलिस को दिया है। उनका आरोप है कि आरोपी लगातार उन्हें और उनके परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि भाजपा नेता एवं कथित जमीन कारोबारी गोलू गुप्ता पर आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रचने और दबाव बनाने के गंभीर आरोप हैं। पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदि जांच निष्पक्ष रूप से की जाती है तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। उन्होंने ने कहा कि मेरे 15 वर्षीय पुत्र अभय सिन्हा को कुछ युवकों द्वारा डरा-धमकाकर लाखों रुपये, सोने की चेन और महंगे मोबाइल छीन लिए गए। परिवार के अनुसार आरोपियों ने छात्र को चाकू और पिस्तौल दिखाकर लगातार ब्लैकमेल किया और अलग-अलग समय पर करीब 7 लाख से अधिक नगदी, आभूषण और मोबाइल वसूल लिए। मामले की शिकायत पुलिस में करने के बाद भी कार्रवाई में देरी और गुमराह करने के आरोप लगाए गए हैं। बाद में एफआईआर दर्ज हुई लेकिन पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण मामले में ढिलाई बरती गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें झूठे छेड़छाड़ के केस में फंसाया गया जिससे उन पर दबाव बनाया जा सके। इसके बाद समझौते के नाम पर फिर से लाखों रुपये की मांग की गई। इसी दौरान पीड़ित परिवार के सदस्य के साथ सार्वजनिक स्थान पर मारपीट की गई और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि स्थानीय प्रभावशाली लोगों द्वारा बार-बार दबाव, गाली-गलौज और धमकी दी जाती रही। पीड़ित ने यह भी दावा किया कि एक बार उन्हें वाहन से कुचलने की कोशिश की गई जिससे वे घायल हो गए। लगातार मानसिक तनाव और भय के बीच परिवार ने उच्च पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है। फिलहाल पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर उन्हें भी इस संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया है। साथ ही इस मामले को लेकर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह से मिलने का प्रयास किया गया, किंतु प्रशांत गोलू गुप्ता के कारण यह मुलाकात संभव नहीं हो सकी। इस पूरे प्रकरण में कुछ अन्य प्रभावशाली एवं बाहुबली व्यक्तियों की संलिप्तता भी सामने आ रही है जिनके नाम उचित समय पर उजागर किए जाएंगे। उक्त घटना का मेरे परिवार, विशेष रूप से मेरे दोनों बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ा है। उनके मनोवैज्ञानिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए उनका निरंतर उपचार कराया जा रहा है। वर्तमान में उनका इलाज डॉ. ए. के. श्रॉफ के देखरेख में चल रहा है। गोलू गुप्ता द्वारा पूर्व में हलवाई का काम करने वाले युवक पर जानलेवा हमला किया जा चुका है और डॉक्टर पर भी जानलेवा हमला किया जा चुका है निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन की रह लेना पड़ेगा


Advertisement

Tranding News

Get In Touch