आरंग।नवा अंजोर मानस मंडली एवं समस्त ग्रामवासी खौली के तत्वाधान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय संगीतमय मानस गान व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव दुर्ग, गरियाबंद, बेमेतरा, रायपुर जिला के ख्याति प्राप्ति 21 रामायण मंडली ने भाग लिया, जिसमें पुरुष वर्ग में प्रथम 3001/ रु शिव शक्ति मानस मंडली खमरिया धमतरी, द्वितीय 2001/रु , प्रज्ञा मानस मंडली मरौद कुरूद, तृतीय 1001/रु सरस्वती मानस मंडली कपसदा दुर्ग, इसी तरह महिला वर्ग में प्रथम सरगम मानस मंडली भैंसमुड़ी मगरलोड, द्वितीय गीता के संदेश बालिका मानस मंडली बहुरंग भेंडरी मानपुर मोहला, तृतीय रामरूचि मानस मंडली कोलियारी भखारा को प्राप्त हुआ।खौली के उपसरपंच मुकेश चंद्राकर द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गए,साथ ही नवा अंजोर मानस मंडली के संचालक भागी चंद्राकर, अजय चंद्राकर, रमेश साहू, नंदू चंद्राकर,राजेंद्र चंद्राकर, सीताराम चंद्राकर के मार्गदर्शन में भव्य रामायण प्रतियोगिता का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। समापन के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर, गांव के सरपंच राजेंद्र टंडन को श्री फल रामदरबार साल भेंटकर सम्मान किया तथा प्रत्येक मंडली को दी जाने वाली सदाबहार राशि 3001/रु के प्रायोजक गणों को मानस मंच पर राम दरबार श्री फल शाल भेंट कर सम्मान किए, मंच का संचालन श्रीमति चंद्रिका साहू धमतरी निवासी ने किया निर्णायक राजेंद्र चंद्राकर हीरा लाल साहू, मंच संयोजक अशोक साहू, टोकेश साहू, दुःखु निषाद, नारायण वर्मा थे , खौली मानस के साथ खमरिया, अमेरी, गांव को भी जोड़ा गया, व्याख्याकारों ने रामायण के पावन प्रसंगों का उल्लेख किया एवं भजन गायक कलाकारों ने हिंदी भजन लोकगीत भजनों से ग्रामीणजनों को मंत्रमुग्ध कर आनंदित किया।