January 09, 2024


केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देवें : कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी


 

दंतेवाड़ा  :  नवपदस्थ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज जिले के संयुक्त कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जो विषय चयनित है उस कार्य के निराकरण हेतु आवेदक को बार-बार कार्यालय न आना पड़े। सभी कार्यालयों में डिजिटल सर्विस दें जैसे आवेदन टाईप करने की व्यवस्था, अस्पताल में डायरेक्शन बोर्ड इत्यादि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्कूल, अस्पताल कार्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था को भी ध्यान देने को कहा। कलेक्टर ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार योजनाओं में लक्ष्य को न देखें एवं हितग्राहियों को अधिक-से-अधिक लाभ पहुंचाने का प्रयास करें।

 चतुर्वेदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभागों द्वारा दिए जा रहे सुविधाओं, कार्यों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी विभाग द्वारा योजना के अंतर्गत जितना लाभ प्रत्येक नागरिक को दिया जा सकता है, वो सब उन्हें प्रदान करें। इसके लिए किसी गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के पूर्व आवश्यक तैयारियां जैसे किसी योजना का प्रारंभिक कार्य आवेदन भरना या टीबी, कुष्ठ, एनीमिया बीमारियों का प्रारंभिक परीक्षण आदि को पूर्ण कर सकते हैं और उस गांव के यात्रा दिवस में हितग्राही को सुविधा, दवा, इलाज, आयुष्मान कार्ड निर्माण, आधार नया कार्ड और आधार अपडेशन आदि प्रदान करें। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं को प्राथमिकता देकर कार्य करें। बैठक के दौरान डीएफओ  सागर जाधव, जिला पंचायत सीईओ  कुमार बिश्व रंजन, अपर कलेक्टर  संजय कन्नौजे, एसडीएम जयंत नाहटा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch