आरंग। गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत दिनांक 27 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को गौ माता की सुरक्षा सम्मान व संरक्षण सहित गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने को लेकर पूरे भारत देश सभी तहसील/ब्लॉक मुख्यालयों में 11 बजे गौ भक्तो के द्वारा भारत के राष्ट्रपति महोदया, प्रधानमंत्री,राज्यों के राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार /खंड अधिकारियों को सौंपा जाएगा। इसी कड़ी मे तहसील मुख्यालय आरंग में भी गौ सेवकों के द्वारा विशाल गौ रक्षा यात्रा निकालकर तहसीलदारआरंग को ज्ञापन सौपा जाएगा जिसे सफल बनाने के लिए पूरे आरंग ब्लॉक/तहसील क्षेत्र मे गौ सेवकों द्वारा लगातार हस्ताक्षर, बैठक व जनसंपर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाए जाने की अपील कर रहे हैं।आज ग्राम पंचायत गुल्लू मे गौ सेवक अशोक कुमार यादव, सत्यार्थ प्रकाश साहू,रोहित यादव, हेमंत गिरी गोस्वामी,संतोष पटेल,रामशरण धीवर, डोमार सिंह लोधी,भारती साहू आदि ने ग्राम के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व अन्य संस्थाओं के साथ साथ ग्रामवासियों से संपर्क कर अभियान को सफल बनाए जाने का आह्वान किया जिसपर सभी ने कार्यक्रम मे शामिल होकर ऑदोलन/अभियान को सफल बनाने आश्वासन दिया।