April 17, 2026


किरंदुल में गौरव पथ की बदहाली: बड़े गड्ढे, पानी का रिसाव और दुर्घटना का खतरा

किरंदुल : किरंदुल रिंग रोड नंबर-4 पर स्थित पेट्रोल पंप के पास गौरव पथ की स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो गई हैं।सड़क पर दो बड़े गड्ढे पिछले कई महीनों से यातायात को जोखिम में डाल रहे हैं।कॉन्क्रीट पैचवर्क टूट चुका है और गड्ढे पहले से भी अधिक गहरे हो गए हैं।साथ ही सड़क के नीचे किसी पाइपलाइन या नाली से लगातार पानी रिस रहा हैं,जिससे सड़क का मध्य भाग एक नाली में बदल गया है।

स्थानीय समाजसेवक प्रवेश कुमार जोशी ने शुक्रवार  लोक शिकायत विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार के समक्ष यह गंभीर समस्या उठाई हैं।शिकायत में उन्होंने बताया कि कंक्रीट के टूटे टुकड़े और पत्थर सड़क पर बिखरे पड़े हैं,जिससे पूरा इलाका हमेशा गीला और कीचड़ भरा रहता हैं।मुख्य समस्याएं यह है की, छोटे वाहनों के नीचे बार-बार खरोंच लगना और फिसलन के कारण दुर्घटना का खतरा।बड़े वाहनों को चौड़ा मोड़ लेने के लिए मजबूर होना,जिससे विपरीत दिशा से आने वाले छोटे वाहनों को रास्ता नहीं मिल पाता।मोड़ पर भारी वाहनों की अनधिकृत पार्किंग से यातायात पूरी तरह जाम हो जाना।

प्रवेश कुमार जोशी ने मुख्य अधिकारी, लोक शिकायत विभाग से अनुरोध किया है कि संबंधित विभाग तुरंत स्थल का निरीक्षण कर तस्वीरें और वीडियो तैयार करें,पानी के रिसाव की जड़ तक जाकर उसे ठीक करवाएं और सड़क की स्थायी मरम्मत सुनिश्चित करें।उन्होंने भारी वाहनों को मोड़ से तत्काल हटाने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अंतरिम उपाय करने की भी मांग की है। जब तक भारी वाहन पार्किंग के लिए जगह न मिल जाए, जो कि लंबित व  विचारणीय है।

नागरिकों की स्थानीय प्रशासन से अपील है कि, यह गौरव पथ लाखों रुपये की लागत से बना महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा है। स्थानीय प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और दंतेवाड़ा जिला प्रशासन को तत्काल स्थल निरीक्षण कर समस्या का समयबद्ध और स्थायी समाधान निकालना चाहिए, ताकि आम नागरिकों की जान-माल को हो रहे खतरे को रोका जा सके और सरकारी ख़ज़ाने व संसाधनों का अनावश्यक दुरुपयोग न हो।

नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो छोटी-मोटी दुर्घटनाएं बड़ी दुर्घटना में बदल सकती हैं। प्रशासन से अपेक्षा है कि इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए शीघ्र ही ठोस कदम उठाए जाएं।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch