January 26, 2024


कलिंगा सोशल वेलफेयर संस्था ने मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस


किरन्दुल  : 75 वें गणतंत्र दिवस के जश्न में पूरा देश सराबोर है वहीं शुक्रवार को दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले की लौह नगरी किरन्दुल स्थित एनजीओ कलिंगा सोशल वेलफेयर कार्यालय में भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया।जहाँ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि किरन्दुल थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू ने ध्वजारोहण किया।जिसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया एवं एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।इस दौरान संस्था प्रमुख रवि दुर्गा,सुनीता साहू,संरक्षक पंकज सिन्हा,दिनेश साहू,हेमन्त साहू,श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष आजाद सक्सेना,सुखदेव पोयाम ,अश्वनी साहू, एवं पुलिस बल व अन्य नागरिकगण मौजूद थे।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch