गरियाबंद :कोपरा नगर में राम भक्तों ने निकाली भव्य कलश यात्रा जो राम जानकी मंदिर से होते हुए।नगर के दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर, गॉधी चौंक, शीतला माता मंदिर,गड़ाही मंदिर,कोपेश्वर नाथ मंदिर,सहित नगर के मंदिरों में भ्रामन किया।जय जय श्री राम के नारा से गुंजा शहर महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 22 जनवरी को देश के तीर्थ नगरी अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में होने वाले श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। देश के सभी धार्मिक तीर्थ स्थल और मंदिरों में विशेष साज सज्जा और रंग रोगन का कार्य किया जा रहा है। मंदिरों में व्यापक पैमाने में लाइटिंग और दीप प्रज्ज्वलन की भी तैयारी है।
इसके पहले बीते 14 जनवरी से 21 जनवरी तक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। 22 जनवरी को श्री राम लाल के स्थान के अवसर पर सभी मंदिरों में धार्मिक और भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया हैं।इस उत्सव के अवसर पर हर वर्ग अपनी सहभागिता निभा रहा है।कोपरा नगर में भी इस उत्सव को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिकोण से नगर के सभी मंदिरों में भजन कीर्तन,रामायण पाठ और हवन पूजन कार्यक्रम रखा गया हैं।हर वर्ग के लोग भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सहयोग दे रहे हैं।इस अवसर पर पंडित उपकार शुक्ला, रूप नारायण साहू,कुलंजन साहू,रामराज साहू,विघा साहू,दिनेश साहू,गोपी साहू,झामन साहू,अजय यादव, भारती साहू,डॉ डॉली साहू,शशिकला साहू,नीरा तारक, महिला कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं।