February 11, 2024


वार्ड क्रमांक 03 व 04 में पानी की किल्लत,वार्डवासियों को हो रहीं हैं दिक्कतें


किरन्दुल : किरन्दुल नगरपालिका द्वारा करवाई जा रहीं जल आपूर्ति पाइपलाइन में वॉल खराब होने के कारण वार्ड क्रमांक 03 व 04 के धरमपुर कैम्प,बंगाली कैम्प व गजराज कैम्प में पानी नहीं पहुंच पा रहीं हैं।जिससे करीब 500 परिवारों को पिछले 04 दिनों से पेयजल हेतु काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।वहीं दूसरी ओर आज एक पानी टैंकर भिजवा कर जल उपलब्ध करवाया गया हैं।मुख्य नगरपालिका अधिकारी बंशीलाल नुरूटी ने बताया कि रविवार होने के कारण कर्मचारी छुट्टी पर हैं कल वॉल का मरम्मत करवाया जायेगा।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch