November 06, 2026


सफाई के साथ सुरक्षा का भी पाठ पढ़ रहीं 359 स्वच्छता दीदियां

नगर निगम में 45 सेप्टिक टैंक और सीवर सफाई कर्मचारी भी ले रहे प्रशिक्षण 0 पीपीई किट के उपयोग से लेकर दुर्घटना बीमा और स्वरोजगार तक की दी जा रही जानकारी

राजनांदगांव : शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाने वाले सफाई कर्मियों की सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए नगर निगम में नमस्ते योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें 359 पंजीकृत स्वच्छता दीदियों और 45 सेप्टिक टैंक एवं सीवर सफाई कर्मचारियों को शामिल किया गया है। आठ चरणों में आयोजित प्रशिक्षण का उद्देश्य सफाई कार्य के दौरान जोखिम कम करने के साथ कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

चल रहे प्रशिक्षण में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, एसएलआरएम केंद्रों में कचरे का पृथक्करण और सुरक्षित निपटान करने वाली स्वच्छता दीदियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई किट) पहनने, आधुनिक सफाई उपकरणों के संचालन और कार्यस्थल पर बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जा रही है। विशेष रूप से सेप्टिक टैंक और सीवर सफाई के दौरान जहरीली गैसों, ऑक्सीजन की कमी और अन्य जोखिमों से बचाव के उपायों पर जोर है। बिना सुरक्षा उपकरणों के टैंक में उतरने से होने वाले खतरों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

 बीमा और स्वरोजगार की भी जानकारी

प्रशिक्षण में आयुष्मान भारत, दुर्घटना बीमा, स्वरोजगार के लिए पूंजीगत सब्सिडी और बैंक ऋण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। निगम का उद्देश्य सफाई मित्रों को सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch